एलिवेटेड रोड बना रही पीएनसी कंपनी को 41 लाख का नोटिस, ऑफिस सील

0
46

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल फूलबाग से गिरवाई तक एलिवेटेड रोड का दूसरा फेज बनाने वाली पीएनसी नामक एजेंसी पर नगर निगम ने 41 लाख का नोटिस थमाते हुए दफ्तर सील कर दिया है। वार्ड 49 में शिवपुरी लिंक रोड पर 50 बीघा जमीन किराए पर लेकर कंपनी ने कैंप ऑफिस खोला है। भनक लगते ही निगम ने जमीन मालिक पर एक साल का 41 लाख रुपए संपत्तिकर अधिरोपित किया है।

हनुमान बांध को भी कर दिया खत्म

कंपनी को दूसरे फेज की एलिवेटेड रोड बनाने का काम मिला है। इसके लिए कंपनी ने 50 बीघा जमीन किराए पर ली है। वहां प्लांट स्थापित किया है और ऑफिस खोला है। किसान से कंपनी ने अनुबंध किया है। किसान ने जमीन के व्यावसायिक उपयोग के लिये डायवर्जन करा लिया है। कृषि भूमि का व्यावसायिक उपयोग होने की शिकायत क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद सरोज हेवरन कंषाना ने निगमायुक्त से की थी। इसके अलावा इसी कंपनी ने हनुमान बांध में मिट्टी-मुरम डालकर जलस्रोत खत्म कर दिया है। यह बांध जल संसाधन विभाग के अधीन है। विभाग ने कंपनी को 30 लाख रुपए जुर्माना जमा करने का नोटिस थमाया है। वन विभाग की भी करीब डेढ़ करोड़ की मुरम रायपुर में पहाड़ काटकर हनुमान बांध में भर दी गई है।

इनका कहना है

एलिवेटेड रोड का काम कर रही पीएनसी कंपनी ने शिवपुरी लिंक रोड पर प्लांट लगाया है। जमीन मालिक को हमने 41 लाख रुपए संपत्तिकर जमा करने का नोटिस दिया है।

एपीएस भदौरिया, उपायुक्त संपत्तिकर, नगर निगम

LEAVE A REPLY