अपहृत बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल प्राप्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

0
44
मुरार के सीपी कॉलोनी क्षेत्र से अपहृत बच्चे को जल्द से जल्द
सकुशल प्राप्त करने के लिए जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं। इस सिलसिले में उन्होंने मध्यप्रदेश के पुलिस
महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना से भी चर्चा की है। इससे पहले उन्होंने आज सुबह बच्चे के
अपरहण की घटना की सूचना मिलने पर तत्काल ग्वालियर आईजी, डीआईजी व एसएसपी
को फोन से बात की और त्वरित कार्रवाई कर बच्चे को सकुशल प्राप्त करने एवं अपहरण करने
वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

LEAVE A REPLY