यूट्यूबर भुवन बाम ने किंग खान के साथ किया मजेदार प्रोमो वीडियो शूट

0
88

मुंबई – पठान 22 मार्च यानी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। सिद्धार्थ आनन्द के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू व वैश्विक स्तर पर धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म के जरिये शाहरुख खान ने 4 साल बाद परदे पर वापसी की। पठान से पूर्व उनकी अन्तिम फिल्म जीरो थी, जो 2018 में प्रदर्शित हुई थी।

हालांकि, इन चार सालों में शाहरुख कुछेक फिल्मों में कैमियो भूमिका में दिखाई दिए थे, जिनमें ब्रह्मास्त्र में उनकी भूमिका वानरास्त्र को दर्शकों ने सर्वाधिक पसन्द किया था। पठान ने प्रदर्शन के बाद सिनेमाघरों में 1048 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

इसी बीच सोशल मीडिया के मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम ने किंग खान के साथ फिल्म के ओटीटी स्ट्रीम का एक मजेदार प्रोमो वीडियो शूट किया है, जिसका वीडियो प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में किंग खान वीडियो की शुरुआत में पठान का डायलॉग बोलते हुए नजर आए, लेकिन शाहरुख को ये पसंद नहीं आता और वो भुवन से कहते हैं, क्या है यर ये आप लोग प्रमोशन में फिल्म का डायलॉग क्यों इस्तेमाल करते हो, कुछ नया नहीं सोच सकते। वहीं भुवन उन्हें कुछ मजेदार लाइन्स सुनाते हैं, जिसके बाद किंग खान कहते हैं, तुमसे नहीं होगा, तुम जाओ कैमरा रोल करो। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

भुवन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शाहरुख खान के साथ एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ भुवन ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा कि छोटी-छोटी आंखें बड़े-बड़े ख्वाब।

LEAVE A REPLY