ट्रेड लाइसेंस बनाने का कार्य गतिशील

0
71
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

दिनांक नगर निगम सीमांतर्गत सभी व्यापारी नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस ले और अपना व्यापार सुगमता से करें। इसके लिए नगर निगम द्वारा सभी को ट्रेड लाइसेंस प्रदान किया जा रहे हैं।


नोडल अधिकारी अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव के निर्देशानुसार उपायुक्त सुनील चौहान के साथ हजीरा स्थित चौपाटी इंटक का निरीक्षण कर सभी व्यापारियों से ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही राजस्व कर संग्रहक  हेमंत शर्मा द्वारा नजरबाग मार्केट के अध्यक्ष सुरेश बंसल से संपर्क कर उनकी सभी दुकानों एवं गोदामों के लाइसेंस हेतु स्थल पर ही कागज पूर्ण कराकर ट्रेड लाइसेंस हेतु आवेदन प्राप्त किए।
इसके साथ ही डीबी मॉल के 11 व्यवसायियों, होटल प्रहलाद इन, पुरानी छावनी क्षेत्र में 12 दुकानदारों सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर नोटिस जारी किए गए।

LEAVE A REPLY