नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से राज्य मिशन संचालक डॉ परीक्षित संजय राव झाडे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने के लिए भोपाल से टीम ग्वालियर आई । टीम ने ग्वालियर में पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया । इसके बाद उन्होंने बाल भवन में बैठक ली। बैठक में उन्होंने ग्वालियर में पीएम आवास योजना का कार्य बेहतरीन रूप से क्रियान्वयन करने पर नगर निगम ग्वालियर की टीम को बधाई दी। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा , नोडल अधिकारी
पवन सिंघल सहित अन्य सभी अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्वालियर के मानपुर, महलगांव एवं हुरावली पर बनाए गए सीएम आवास की साइट का नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल के राज्य मिशन संचालक पीएमएवाई डॉ परीक्षित संजय राव झाडे के निर्देशन में टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मानपुर गिर्द 1 एवं 2, फूटी कॉलोनी, महलगांव क्षेत्र में निरीक्षण किया तथा वहां पर निवासरत रहवासियों से भी चर्चा की। चर्चा के दौरान रहवासियों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवासों में सभी व्यवस्थाएं बेहतरीन पाई गई। साथ ही वहां पर निवास करने वाले आमजनों से चर्चा करने पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद बाल भवन में आयोजित बैठक में प्रोजेक्ट बेहतरीन ढंग से क्रियान्वयन करने पर नगर निगम की टीम को बधाई दी गई।












