ग्वालियर में दो ट्रक आमने-सामने टकराए,

0
130

 हादसे में क्लीनर की दर्दनाक मौत
ग्वालियर –  गिरवाई रोड पर बीती देर रात दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। एक ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर केबिन में फंस गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के दौरान पुलिस ने कटर से केबिन के हिस्से को काटा। इसके बाद ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला। इलाज के दौरान क्लीनर की मौत हो गई। ड्राइवर की भी हालत गंभीर बताई गई है।गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि ट्रक आरजे 11 जीबी 4726 बेला की बावड़ी की तरफ से जा रहा था जबकि ट्रक आरजे 11 जीबी 2982 सामने से आ रहा था। गिरवाई रोड पर आमने-सामने दोनों ट्रक टकरा गए। ट्रक आरजे 11 जीबी 2982 का चालक तेज रफ्तार में ट्रक लाया और उसने सड़क के दूसरी तरफ ट्रक मोड़ दिया।

इससे दोनों ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में दूसरे ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर फंस गए। ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें दोनों फंस गए। पुलिस ने रात को कटर बुलवाया, इसके बाद आगे के हिस्से को काटा।

फिर दोनों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में घायल क्लीनर हरीश राठौर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है।

LEAVE A REPLY