वृक्ष शहर के फेंफड़े होते हैं जो वातावरण में वायु को शुद्ध बनाते हैं : कुलपति

0
106

वृक्ष शहर के फेंफड़े होते हैं जो वातावरण में वायु को शुद्ध बनाते हैं । शुद्ध वायु हमारे जीवन को स्वस्थ व सुदीर्घ बनाती है । यह बात मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने कही ।

इस वर्ष सम्पूर्ण भारत में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वसुधा का संवर्धन वीरों का वंदन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी तारतम्य में जीवाजी विश्विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में 75 पोधों का रोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर वीरों का वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय सेना के सेवा निवृत कर्नल नरेंद्र सिंह तोमर का सम्मान माननीय कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. आर. के. बघेल द्वारा शॉल , फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में 120 से अधिक स्वयं सेवकों ने देश की माटी हाथ में लेकर पंचप्रण की शपथ ली, शपथ संकल्प कर्नल नरेन्द्र सिंह तोमर , कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, कुलसचिव डॉ. आर. के. बघेल , अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एस. के. द्विवेदी एवं समन्वयक प्रो. रविकान्त अदालतवाले द्वारा दिलाया गया ।

इससे पूर्व सुबह जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर से पर्यटन भवन तक वृक्ष गंगा रैली निकाली गई जिसे कुलसचिव डॉ. आर. के. बघेल , सहायक कुलसचिव अमित सिसोदिया , समन्वयक प्रो. रविकान्त अदालतवाले , जिलासंगठक डॉ. मनोज अवस्थी ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया ।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलासंगठक डॉ. मनोज अवस्थी ने एवं आभार प्रदर्शन समन्वयक प्रो. रविकान्त अदालतवाले ने किया । इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय पाण्डेय , डॉ. सत्येन्द्र शास्त्री , डाॅ. दीप किशोर , आकाश अस्थाना , पुनीत बंसल आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY