तीन दिवसीय ‘आधार कार्ड शिविर’ का ‘चेम्बर भवन’ में हुआ शुभारंभ

0
141

आधार कार्ड के कारण पब्लिक हमसे जुड़ रही है ः ब्रजेश शर्मा, पोस्ट मास्टर, लश्‍कर सिटी डाकघर

125 लोगों ने कराए अपने आधार में संशोधन

ग्वालियर, 12 मार्च ।

शहर के व्यवसाईयों एवं आमजन की सुविधा हेतु 03 दिवसीय ‘आधार कार्ड’ शिविर का शुभारम्भ आज डाक विभाग के सहयोग से ‘चेम्बर भवन’ में प्रारम्भ हुआ । इस अवसर पर पोस्ट मास्टर, लश्‍कर सिटी डाकघर ब्रजेश शर्मा एवं सहायक पोस्ट मास्टर लश्‍कर सिटी साकिर मोहम्मद खान का चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प माला से आत्मीय स्वागत्‌ किया गया । शिविर में 125 लोगों द्वारा अपने आधार में संशोधन कराकर, शिविर का लाभ उठाया   13 एवं 14 मार्च,23 को भी ‘चेम्बर भवन’ में आयोजित होगा, आधार कार्ड शिविर ।

इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य, सर्वश्री कृष्ण बिहारी गोयल, भरत बंसल, संजय अग्रवाल, रोशन गाबरा, विवेक बंसल, दीपक श्रीचन्द जैसवानी, आशीष अग्रवाल, जितेन्द्र जाजू, अंकुर अग्रवाल, सुशांत सिंघल, अभिषेक गोयल, मुकेश सांघी सहित सदस्यगण, सर्वश्री माधव अग्रवाल, राजेश गुप्ता सहित काफी संख्या में शहर के व्यवसाईगण उपस्थित थे ।

स्वागत्‌ उद्बोधन देते हुए, अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहाकि आज के समय में आधार कार्ड काफी उपयोगी हो गया है । किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य इसके अभाव में संभव नहीं है । आपने बताया कि हाल ही में आयकर विभाग, भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड को PAN से लिंक किए जाने हेतु दिनांक 31 मार्च,23 केी अंतिम तिथि के रूप में निर्धारित की गई है । इसलिए शहर के व्यवसाई एवं उद्योगपतियों के द्वारा लगातार, आधार कार्ड में संशोधन हेतु शिविर आयोजित किए जाने की माँग की जा रही थी ।

LEAVE A REPLY