नैक की तैयारियों में चूक बर्दास्त नहीं: कुलपति

0
105

ग्वालियर,  कुलपति प्रो अविनाश तिवारी ने नैक की तैयारियों को लेकर जीवाजी विश्वविधालय कैम्पस का निरीक्षण किया और नैक की तैयारियों को लेकर कोई चूक न करने की हिदायत दी। इस अवसर पर रैक्टर प्रो डी एन गोस्वामी भी साथ थे ।कुलपति सबसे पहले डिस्टेंस विभाग पहुचे और जोतिर्विज्ञान,फ़ूड टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया और फ़ूड विभाग की लैब व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ।

इस अवसर पर प्रो राजेन्द्र खटीक व डॉ मनोज शर्मा ने तैयारियों के बारे मे बताया। इसके बाद कुलपति ईस्ट कैम्पस पहुचे वहां पूरे परीक्षा भवन का निरीक्षण किया और उत्तर पुस्तिकाओं को व्यवस्थित करने व साफ सफाई के निर्देश दिए। कुलपति ने पूरे कैम्पस का बाहरी निरीक्षण किया और लाइट,साफ सफाई व पेड़ो के रख रखाव को देखा व आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मौजूद जीवाजी के यंत्री विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर रैक्टर डी एन गोस्वामी, प्रो विवेक बापट, प्रो एस के सिंह,,प्रो योगेश उपाध्याय,यंत्री सेक्सन के विश्वरंजन गुप्ता,राजेश नायक,अविन्द भदौरिया सहित विश्वविधालय के कर्मचारी उपस्थित थे। कुलपति रविवार को पत्रकारिता,दूरस्थ व होस्टल का निरीक्षण करेंगे और सभी को अवकाश के दिन बुलाया है।

LEAVE A REPLY