जिससे प्लॉट खरीदे, उसी ने कर लिया कब्जा, पुलिस पर फरियाद लेकर पहुंची मां-बेटी

0
100

ग्वालियर।

ASI पुलिसकर्मी की विधवा पत्नी और उसकी बेटी न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। एसआई की पत्नी और बेटी का आरोप है कि उनके पिता ने मरने से पहले दो प्लॉट विक्रमपुर में खरीदी थे। जिस से खरीदे उसी ने उस पर कब्जा कर लिया है। जब वह प्लॉट पर पहुंचे तो उनको जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जबकि दोनों प्लॉट उसकी मां के नाम है। पुलिस अधिकारियों ने मां बेटी को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह है दास्तान
ग्वालियर शहर के सागर ताल रोड पर रहने वाले रामसिंह नरवरिया शिवपुरी जिले में ASI के पद पर पदस्थ थे और उनकी 2020 में एक्सीडेंट के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद जब उनकी पत्नी सुज्जी नरवरिया और उनकी बेटी प्रियंका नरवरिया को पता चला कि उनके पिता ने मरने से पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर में दो प्लॉट आदित्यपुरम में रहने वाले अनंतपाल भदौरिया से पैसे देकर खरीदे थे। तब इस बात की जानकारी लगी तो दोनों मां बेटी विक्रमपुर स्थित अपने दोनों प्लॉट देखने पहुंची। जहां पहले से ही जिस व्यक्ति से उनके पिता ने प्लॉट खरीदे थे।  उसी ने उस पर कब्जा किया हुआ था।

प्लॉट बेचने वाले से मां बेटी ने जब बात करना चाही तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली और वहां प्लॉटों को अपना बताकर दोनो को वह से भगा दिया। डरी सहमी मां बेटी पुलिस थाने पहुंची। जहां थाने के चक्कर लगाते लगाते थक गई तो आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने उनकी बातों को सुन तत्काल थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही न्याय की गुहार लगा रही मां बेटियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत पर सख्त से सख्त कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी।

LEAVE A REPLY