बदमाशों ने किन्नर को गोली मारी, बधाई गाकर लौट रही थी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

0
106

गोरखपुर – गोरखपुर में बदमाशों ने एक किन्नर को गोली मार दी। ये किन्नर बधाई गाकर नेग लेकर लौट रही थी। जब वो गाड़ी में बैठने जा रही थी, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली किन्नर तान्या की पीठ में लग गई। तुरंत उसे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह घटना गोरखपुर के सहजनवा इलाके की है। इसकी वजह बंटवारे को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है। घायल किन्नर तान्या के साथियों ने सहजनवां इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली एक किन्नर के ऊपर गोली मरवाने का आरोप लगाया है। किन्नर तान्या के मुताबिक बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें दो गोली तन्या के पीठ में लग गई। गोली लगते ही वह वहीं गिर गई। आसपास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर उस तरफ दौड़े।

इस बीच लोगों को आता देख बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल किन्नर को अस्पताल ले गई। जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सहजनवा के थानेदार नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया, किन्नरों के इलाकों का बंटवारे के विवाद में गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY