जालंधर – पुलिस ने कहा कि वह पंजाब में सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषणों व झूठी खबरों की निगरानी कर रहे हैं जो विभिन्न देशों, राज्यों व शहरों से आ रही हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष सैल बनाया है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने पिछले दिनों कहा था कि जो भी झूठी अफवाहें फैलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस ने कहा कि जो भी झूठी अफवाहों में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब पुलिस ने आज फिर नागरिकों से निवेदन किया है कि आप घबराएं नहीं और भड़काऊ भाषणों को फैलने न दें।






