नोएडा जिले में 24 घंटे में नोएडा और ग्रेनो में 7 नए कोरोना संक्रमित मिले

0
140

नोएडा – फिर कोरोना ने जिले में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। 24 घंटे में नोएडा और ग्रेनो में 7 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हो गई है। 25 संक्रमितों का होम आइसोलेशन व एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही सेक्टर 39 के जिला अस्पताल में तीसरे फ्लोर पर एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
शासन और वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से निपटने के लिए माइक्रो लेवल पर हालात का जायजा लेने के आदेश दिए हैं।

सर्विलांस, टेस्टिंग, मॉनिटरिंग और कोविड क्लस्टर की पहचान करने को कहा है। वहीं इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण वाले मरीजों सबसे ज्यादा बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ रही है। ज्यादातर मरीजों को लंबे समय तक बुखार के साथ खांसी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पहले से हैं। नये मामले आने पर फिर से सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और चिकित्सकों को सतर्क कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY