भोपाल – अयोध्या नगर थाना पुलिस ने तीन बच्चो की मॉ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार थाना इलाके मे रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि वह पू्र्व मे उसकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के चार साल बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह घरों में साफ-सफाई का काम करने लगी। काम के दौरान ही उसकी पहचान शिवकांत यादव नामक युवक से हो गई, जो ड्राइवर का काम करता है।

शिवकांत मूल रुप से प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, जो यहां पर किराए के मकान में रहता है। बातचीत के दौरान पीड़ीता की हालत जानकर आरोपी शिवकांत ने उसकी मदद के बहाने उससे नजदीकिया बढ़ानी शुरू कर दी। जल्द ही वह महिला के घर भी आने जाने लगा। आरोप है कि शिवकांत ने महिला को झांसा दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है, और उसके बच्चो की परवरिश की जिम्मेदारी भी संभालेगा।
महिला अकेली थी, और उसे भी सहारे की तलाश थी, जिसके चलते उसने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा कर करीब तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो जब महिला ने उसपर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया साथ ही महिला की सोने की अंगूठी और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने बलात्कार सहित अन्य धाराओ मे मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।












