शंकरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से जिला प्रशासन की टीम ने 100 फीट लंबी नाली बनवाकर निकलवाया पानी

0
46

जलभराव की स्थिति पर तत्परता से राहत दिलाने के लिए इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व श्रमिकों ने जताया जिला प्रशासन के प्रति आभार

ग्वालियर,।

पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण ग्वालियर शहर के शंकरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और गोदाम परिसरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया था। इससे न केवल उद्यमियों को अपने कामकाज के निर्वहन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, बल्कि लगभग 300 श्रमिक भी इंडस्ट्रियल एरिया में फंस गए थे।


जिला प्रशासन को इस गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एसडीएम श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में एक आपातकालीन टीम का गठन किया। इस टीम में नगर निगम, उद्योग विभाग और पुलिस के कर्मी शामिल थे। इस टीम द्वारा तीन जेसीबी और एक पोकलेन मशीन की मदद से लगभग 100 मीटर लंबाई में खुदाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई गई।
जलभराव की समस्या के समाधान से उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई और फंसे हुए श्रमिक भी सकुशल बाहर आ गए। शंकरपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सलूजा सहित अन्य पदाधिकारियों और यहाँ कार्यरत श्रमिकों ने जिला प्रशासन के प्रति तत्काल मदद पहुंचाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY