ग्वालियर – जिले के भितरवार थाना क्षेत्र के पार्वती नदी में कट्टे में बंधी एक युवक की लाश बरामद की गई है। प्लास्टिक के कट्टे में बंधी इस लाश को हत्यारों ने सबूत छुपाने की गरज से पार्वती नदी में प्रवाहित किया था ।यह घटना को दिया घाट की है ।लेकिन कट्टे को नदी में किस स्थान से बहाया गया है । इसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है ।पुलिस को यह भी पता नहीं चला है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है ।इसलिए पुलिस ने भितरवार सर्कल के सभी थानों के अलावा सीमावर्ती मुरैना शिवपुरी और दतिया की पुलिस को भी मृतक के फोटोग्राफ और हुलिये संबंधी जानकारी भेजी है।
पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है ।मृतक की पहचान होने के बाद उसकी हत्या करने वालों के बारे में सुराग पाया जा सकता है। मृतक युवक के सिर चेहरे और माथे पर चोटों के गहरे निशान है। दरअसल पार्वती नदी में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने जाल फैलाया हुआ था। यह जाल को दिया घाट के पास डाला गया था लेकिन जब जाल को निकालने की कोशिश की गई तब उसमें एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा फंसा हुआ पाया गया ।जिससे भयंकर दुर्गंध आ रही थी ।
मामला कुछ संदिग्ध महसूस होने के चलते मछुआरों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना भेजी। पुलिस की मौजूदगी में जब कट्टे को खुलवाया गया तब उसमें एक युवक की बंधी हुई लाश मिली। पुलिस ने देर रात इस युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया ।जहां डॉक्टरों के पैनल ने मृतक युवक की लाश का पोस्टमार्टम किया है और उसे फिलहाल शिनाख्ती के कारण सुरक्षित रखवाया गया है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
इसके अलावा आसपास के जिले की पुलिस को भी इतना दी गई है वहीं जिले के लापता हुए लोगों की सूची निकलवाई जा रही है। फिलहाल भितरवार पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। समझा जाता है कि युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसकी लाश को प्लास्टिक के कट्टे में बंद किया और नदी में प्रवाहित कर दिया है।












