आप सांसद संजय की गिरफ्तारी पर फूटा देश का गुस्सा

0
107

 ग्वालियर –  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश केंद्र सरकार और ईडी सीबीआई के खिलाफ फूट पड़ा है। ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह और एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का पुतला फूँका।आम आदमी पार्टी की नेत्री मनीक्षा तोमर का कहना है कि पहले सत्येंद्र जैन फिर मनीष सिसौदिया और अब संजय सिंह को जेल भेज कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अगला निशाना सीएम अरविंद केजरीवाल है और उन्हें भी कभी भी जेल भेजा जा सकता है।

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया पुतले के ऊपर पीएम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीबीआई और ईडी लिखे थे।इनके पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।आम आदमी पार्टी का कहना है कि यदि संजय सिंह को नहीं छोड़ा गया तो आम आदमी पार्टी पूरे देश भर में उग्र आंदोलन करेगी।

वहीं आम आदमी आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह भी डर है कि आगे जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेजा जा सकता है। फूल बाग चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे आप के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

LEAVE A REPLY