मुंबई – ठाणे के भायंदर में एक बच्चे ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी कि उसकी शॉर्ट हेयर कटिंग करवा दी गई थी जिससे वह बेहद गुस्सा हो गया था। यग घटना बीते मंगलवार की बताई जाती है।
जानकारी के मुताबिक बच्चे के चचेरे भाई ने उसका शार्ट हेयर कट करवा दिया था, जिसके चलते वह बहुत नाराज था। और गुस्से में पूरा लाल हो गया था। इसी नाराजगी के चलते रात को जब पूरा परिवार सो गया तो 13 साल का बच्चा बाथरूम में गया। इसके बाद उसने अपने बाथरूम की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना के बाद से पूरा इलाका सन्न है।
बताया जाता है कि भायंदर की एक इमारत के 16वीं मंजिल पर यह बच्चा अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी शार्ट कटिंग उसके चचरे भाई ने करवा दी थी।
इस कटिंग के होने के बाद से बच्चा बेहद परेशान हो गया और गुस्से से आग बबूला हो गया। गुस्साया बच्चा रात में अपने परिजनों के सो जाने के बाद 16वीं मंजिल से बाथरूम की खिड़की से छलांग बैठा और उसकी मौत हो गई।












