छात्र को किया प्रताड़ित तो कर ली खुदकुशी, शहर की चर्चित शिखर कोचिंग पर मामला दर्ज विशेष संवाददाता

0
83

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।
जेईई की तैयारी कर रहे छात्र की खुदकुशी के मामले में ग्वालियर की रेलवे पुलिस जीआरपी ने शिखर कोचिंग के संचालक व शिक्षकों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। छात्र ने 10 माह पूर्व ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी की थी। छात्र भिंड का रहने वाला था। वह ग्वालियर रहकर पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई कॉलोनी में संचालित शिखर कोचिंग में तैयारी कर रहा था।


कोचिंग के शिक्षकों ने छात्र को प्रताड़ित किया था, इसकी शिकायत छात्र ने संचालक से की थी, लेकिन संचालक ने उल्टा छात्र को डांटा। जब वह अगले दिन कोचिंग पर आया तो फिर उसे बेज्जत किया गया। इसके बाद छात्र ने 10 अगस्त 2023 को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। शिखर कोचिंग के नाबालिग छात्र का 10 अगस्त 2023 को रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला था।
सजा दिलाने संघर्ष करता रहा पिता
छात्र के पिता प्रताप सिंह जादौन ने बेटे की मौत के बाद उसे न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। भोपाल में रेलवे एसपी मृगाखी डेका को भी शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि उनका बेटे को शिक्षक विवेक शर्मा फिजिक्स, धर्मेंद्र कुर्मी केमिस्ट्री द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। बेटे ने शिखर कोचिंग के संचालक कमलेश कुर्मी से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। यह बात बेटे ने मां को बताई थी। व्यथित होकर छात्र ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की।
इनका कहना है
शिखर कोचिंग के छात्र की मौत के मामले में कोचिंग संचालक व शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बाइट- डीडी पांडे, SI जीआरपी, ग्वालियर

LEAVE A REPLY