आवारा सांड ने सड़क पर 4 साल की बच्ची को उठाकर पटका फिर रौंद दिया

0
123

अलीगढ़ – अलीगढ़ में एक आवारा सांड ने सड़क पर सामने से आ रही 4 साल की बच्ची को पहले तो उठाकर पटका फिर उसे रौंद दिया। बच्ची पर सांड के हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। ये पूरा मामला अलीगढ़ की धनीपुर मंडी का है।

यहां एक आवारा सांड द्वारा बच्ची को रौंदने का मामला सामने आया है। वहीं घटना के बाद घायल बच्ची के परिजन व राहगीर युवक द्वारा बच्ची को जैसे-तैसे बचा कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए इलाके के रहने वाले विनय माथुर ने बताया कि 4 वर्षीय एक बच्ची रास्ते पर खड़ा था। इसी दौरान एक आवारा सांड सामने से आ गया और बच्ची को देखते ही उसके उपर हमला कर दिया पहले तो बच्चे को उठाकर पटक दिया फिर बच्ची के ऊपर बैठ गया।

सांड के हमले के बाद मासूम बच्चे ती चीख-पुकार सुन बच्चे के परिजन और राहगीरों ने किसी तरह बच्चे को सांड से छुड़ाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही घटना की सूचना नगर निगम की टीम को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची निगम की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे अपने साथ लेकर गई।

LEAVE A REPLY