विश्व जल दिवस पर उड़ान सोसायटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन एक निश्चित थीम पर प्रति वर्ष पूरे विश्व भर में मनाया जाता विश्व जल दिवस

0
107

अलीगढ़ – विश्व जल दिवस 2023 जल जीवन मिशन की क्रियान्वयन सहयोग संस्था “उड़ान सोसायटी” के द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण सम्बन्धी जन जागरूकता अभिवर्धन के कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुये उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष डा.ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि तेजी से घटते जल स्तर पर जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित करने और जल संरक्षण में जन भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 1993 से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक निश्चित थीम पर प्रति वर्ष 23 मार्च को पूरे विश्व भर में विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है । डा.मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष का थीम परिवर्तन में तेजी है ।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए उड़ान सोसायटी के डायरेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप नदी जल के संरक्षण पर लोगों को जागरूक करने के क्रम में जवां विकासखंड के ग्राम पंचायत भोजपुर गड़िया में ऊपरी गंग नहर के किनारे ग्राम प्रधान एकता देवी एवं ग्राम पंचायत जल एवं स्वच्छता समिति के साथ जल मार्च का आयोजन कर ग्रामवासियों को नदी /नहर के जल का उचित उपयोग, संरक्षण एवं साफ़-सफाई पर जन जागरूक किया गया । इस मौके पर आसपास की ग्राम पंचायतों दमथला, तेजपुर एवं ओरिहा के ग्रामीण जनों के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया ।

इसके अतिरिक्त निकटवर्ती ग्राम पंचायत तेजपुर के एसएमटी इंटर कॉलेज के छात्र -छात्राओं के द्वारा भी जल मार्च में भागीदारी करते हुए जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। जल मार्च में भागीदारी करने वाले लोगों में सलोनी, शिवानी, प्रिया, मुस्कान, रचना, ललिता देवी, ओमवती देवी, कुसुम, अनीता, लक्ष्मी, सपना, रेखा, चंद्रवती, प्रेमपाल, उमेश कुमार, रामजीलाल, योगेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सतीश चंद्र कुमार पाल, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमर सिंह आदि की मुख्य भूमिका रही ।
जल मार्च के उपरान्त ग्राम पंचायत भोजपुर गढ़िया में जल चौपाल का भी आयोजन किया गया । इस चौपाल में एलसीडी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राकेश कुमार के द्वारा उपस्थितजनों को विश्व जल दिवस आयोजन का उद्देश एवं महत्व की जानकारी देते हुये उन्हें जल के महत्व एवं मुद्दों जैसे घटता जल स्तर, जल संरक्षण के तरीके एवं सुरक्षित पेयजल एवं उसका स्वास्थ्य पर प्रभाव के साथ ही साथ जल जीवन मिशन कार्यक्रम के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी ।

राकेश कुमार ने बताया कि यदि हम आज सचेत नहीं हुए, तो कल ऐसा समय भी आ सकता है, जब हमारे पास जल की उपलब्धता ना हो । अतः जल के संचय के लिए सभी को अभी से आगे आना होगा । इसी क्रम में ग्राम भोजपुर गढ़िया में प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ जल जागरुकता कक्षा का भी आयोजन किया गया। यहाँ पर बच्चों को फिल्म दिखा कर बच्चों को जल के बचाव तथा उचित उपयोग करने के बारे में बताया गया । इन कार्यक्रम के आयोजन में आईएसए उड़ान सोसायटी की ओर से नासिर अली खान, राम सिंह जादौन एवं दिनेश कुमार के अतिरिक्त ग्राम प्रधान एकता, राम सिंह, दिनेश कुमार सहित दिलशाद अहमद, बांकेलाल , अंजू एवं चन्द्रावती आदि का विशेष योगदान रहा ।

इस क्रम में उपलक्ष में विकासखंड लोधा के ग्राम पड़ियावली में ज्ञान महाविद्यालय अलीगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं के साथ भी एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस क्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को ऑडियो और वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जागरूक करते हुए टीम सदस्यों के साथ भी विश्व जल दिवस मनाया गया । इस मौके पर ज्ञान महाविद्यालय के सहायक प्रोफ़ेसर ललित उपाध्याय , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सोमबीर सिंह एवं डॉक्टर किरनलता की उपस्थिति में जल जीवन मिशन टीम के राकेश कुमार, राम सिंह एवं नासिर अली के द्वारा छात्र-छात्राओं को रोचक तरीके से जल बचाने के सन्देश दिये गए ।

 

LEAVE A REPLY