अयोध्या -अयोध्या के डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 17 मार्च को 27 वां दीक्षांत समारोह होगा। इसकी तैयारी विवि प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसमें ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब 130 सटूडेंट्स को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश की राज्यपाल और विवि की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल सटूडेंट्स को 77 स्वर्ण पदक तथा कुलपति द्वारा ग्रेजुएट छात्रों को 36 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। यही नहीं विवि के ग्रेजुएट 563 व पोस्टग्रेजुएट 706 सटूडेंट्स को उपाधि दी जाएगी।

अवध विश्वविद्यालय में उपाधि धारक छात्र छात्राओं को वेशभूषा का वितरण 15 मार्च से 16 मार्च तक किया जाएगा। इसके अलावा प्रवेश परीक्षा भवन में वेशभूषा और परीक्षा विभाग से उपाधि छात्रों को प्रदान की जाएगी। विवि प्रशासन ने इसके लिए सभी विभागों को भी सूचित कर दिया है। अवध विवि के मीडिया प्रभारी विजयेंदु चतुर्वेदी बताते हैं की विवि में 27वें दीक्षांत समारोह की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।






