30 पेटी शराब जब्त, सड़क किनारे बेच रहा

0
99

ग्वालियर –  आबकारी विभाग के उड़न दस्ते ने जिले के मोहना कस्बे में खुलेआम दुकान खोलकर शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से देसी अंग्रेजी और बीयर की करीब 30 पेटियां जब्त की गई हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है । आबकारी उपनिरीक्षक एवं उड़नदस्ता प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि मोहना थाना क्षेत्र के दौरार तिराहे के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब सड़क किनारे बेचने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर आबकारी पुलिस ने पहले मौके का मुआयना किया और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी वहीद खान मोहना कस्बे का ही रहने वाला है।

उसने आगरा मुंबई राजमार्ग पर मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर भीतर एक दुकान खोल रखी थी जो पूरी तरह से अवैध थी। इस अवैध दुकान की शिकायत मोहना के शराब ठेकेदार ने भी आबकारी विभाग से की थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने वहीद खान को पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और बुधवार दोपहर को उसके ठिकाने पर छापा मार दिया।

पुलिस को उसके कब्जे से 29 पेटी देसी अंग्रेजी शराब और बियर की मिली हैं।इनमें 7 पेटी देसी शराब भी शामिल है ।वहीद खान के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।अफसरों के मुताबिक आरोपी ने 24 जून से ही यह दुकान खोलने का दावा किया है। लेकिन आबकारी विभाग को अंदेशा है कि वहीद खान लंबे अरसे से शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा है ।विभाग के अधिकारी अब इसके शराब के स्रोत पता करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY