एक्‍टर अरशद वारसी पर सेबी ने लगाया 1 साल का बैन यूट्यूब पर कर रहे थे निवेशकों को गुमराह, पत्‍नी और साले पर भी कार्रवाई

0
120

मुंबई – अगर आप भी यूट्यूब पर शेयर बाजार और स्‍टॉक से जुड़े ‘ज्ञान’ परोस रहे हैं तो सावधान हो जाइए। सेबी ने ऐसे ही मामले में बॉलीवुड एक्‍टर अरशद वारसी पर सख्‍त कार्रवाई की है। सेबी ने अरशद सहित 45 यूट्यूबर्स को शेयर पंप एंड डंप योजना में दोषी पाया है। इन लोगों पर निवेशकों को गुमराह करने और शेयर बाजार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।

 एक्‍टर अरशद वारसी पर सेबी ने लगाया 1 साल का बैन यूट्यूब पर कर रहे थे निवेशकों को गुमराह, पत्‍नी और साले पर भी कार्रवाई

सेबी लंबे समय से यूट्यूब इंफ्लूएंशर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा था। इस बार में दो साल पहले ही नियम बनाने की कवायद शुरू हो गई थी। सेबी ने कहा है कि मामले में दोषी पाए गए अरशद वारसी सहित कई यूट्यूबर्स निवेशकों को गुमराह करके अपना वॉल्‍यूम बढ़ा रहे थे और महीने में 75 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे थे। सभी दोषियों पर कार्रवाई करते हुए सेबी ने बाजार में ट्रेडिंग से तत्‍काल रोक लगा दी है। मामले में अरशद वारसी और उनकी पत्‍नी पर भी पाबंदी लगाई गई है। मारिया गोरेटी को भी सेबी ने बाजार में ट्रेडिंग से बैन लगा दिया है।

शेयरों की पंप एंड डंप स्‍कीम को फाइनेंशियल फ्रॉड यानी वित्‍तीय धोखाधड़ी की कैटेगरी में रखा गया है, इसमें ट्रेड होने वाले किसी स्‍टॉक को ऊपर चढ़ाने या गिराने की टैक्टिस अपनाई जाती है। यूट्यूब इंफ्लूएंशर्स अपने चैनल के जरिये किसी एसेट को बढ़ावा देते हैं और जब वह प्रॉफिट के स्‍तर पर पहुंच जाता है तो उसकी बिकवाली शुरू कर देते हैं। ऐसी ही ट्रिक किसी शेयर की कीमत को गिराकर उसे खरीदने के लिए भी अपनाई जाती है।

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि अरशद वारसी और उनकी पत्‍नी भी यूट्यूब चैनल के जरिये शेयर पंप एंड डंप का खेल चला रहे थे। मिडकैप और स्‍मॉलकैप स्‍टॉक्‍स के बारे में गलत जानकारी के जरिये निवेशकों को प्रभावित कर रहे थे और ज्‍यादा संख्‍या में लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने चैनल पर पैसे देकर एड भी चलवाते थे। मीडिया के अनुसार ताजा मामले में एक टीवी चैनल को लेकर यूट्यूबर्स ने निवेशकों को गुमराह किया और उसके शेयरों की कीमत बढ़वाई। नेट प्रॉफिट तक पहुंचने ही इन लोगों ने शेयर बेचकर मुनाफा कमा लिया। सेबी का कहना है कि ऐसे यूट्यूबर्स पंप एंड डंप के जरिये ही महीने में 75 लाख रुपये तक कमा रहे थे। सेबी ने उनकी पत्‍नी के साथ इस बारे में हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया है। सेबी ने ताजा मामले में कई यूट्यूब चैनल पर भी बैन लगा दिया है। सेबी का कहना है कि ये चैनल्‍स अपना काम बनने के बाद डिलीट कर दिए जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY