समाज और राष्ट्र के विकास में सावित्री का बड़ा योगदान: पूर्व मंत्री कुशवाह

0
129

मध्य प्रदेश कुशवाह युवा महासभा ने आयोजित किया सावित्री जयंती समारोह

ग्वालियर

शिक्षा ही एक ऐसी मास्टर चाबी है जो सभी दरवाजे खोलटी है। शिक्षा के अभाव में न कोई समाज तरक्की करता है और न ही कोई देश। देश की पहली महिला शिक्षिका व समाज उद्धारक सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए योगदान जो दिया उससे नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में ऊंचे प्रधान तक पहुंचे चुकी है। पूर्व मंत्री भारत कुशवाहा ने सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में यह बात कही। प्रांतीय कुशवाह युवा महासभा, ग्वालियर की ओर से यह जयंती समारोह मुरार की एक निजी गार्डन में किया गया। इस अवसर पर सरकारी सेवा में कार्यरत समाज की नारी शक्तियों को भी शॉल, फल और माता सावित्री की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि शिक्षा न जाति देखी है और न धर्म। मां सावित्री किसी एक जाति या एक समाज की नहीं बल्कि वे संपूर्ण नारी जगत की प्रणेता है। उन्होंने देश में पहला महिला शिक्षा का स्कूल खोलकर नारी को शक्ति बनाने की राह दिखाई। उनके पति महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने उन्हें समाज उद्धारक कार्य के लिए पूरी आजादी दी। कुशवाह ने कहा कि उन्होंने अपने प्रयासों से स्कूल के पाठ्यक्रमों में मां सावित्री का अध्याय जुड़वाया और भाजपा सरकार ने मां सावित्री को पूरा सम्मान किया । समाज के विकास में वे अपना योगदान देते रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रंजेश कुशवाह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नारी शक्ति को ताकत देते हैं जिससे वे शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ती हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण संगठन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह ने दिया जबकि रूपरेखा बृजेंद्र सिंह कुशवाह ने प्रस्तुत की । संचालन डॉ प्रेमलता कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में संगठन के तोताराम कुशवाह, सूरज, रिंकू, चंदन, विशाल, मंसाराम, श्याम, रवि, मुकेश, महेश, रामाधार कुशवाह, केशव पटेल, धर्मवीर कुशवाह, छविराम आदि का विशेष योग रहा है। मंचासीन अतिथियों में समाजसेवी प्रेम नारायण पटेल, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कुशवाह, पूर्व जनपद अध्यक्ष फूल सिंह कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रेम, शुभम, गुड्डू, योगी, यश, राहुल, प्रमोद, आकाश, रामसनेही, अजय, अर्जुन, सूरज आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY