धर्म का प्रचार प्रसार हो रहा है यह महत्वपूर्ण है सनातन धर्म हिंदू

0
83

ग्वालियर – धर्म का प्रचार प्रसार हो रहा है यह महत्वपूर्ण है सनातन धर्म हिंदू धर्म के संबंध में शास्त्र ही प्रमाण है देश को राम राज्य की आवश्यकता है हिंदू राष्ट्र अपने आप बन जाएगा कहा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी ने द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा है कि देश का नेता वह होना चाहिए जिन्होंने धर्म का अध्ययन किया हो स्वामी शंकराचार्य आज ग्वालियर मैं पत्रकार से चर्चा कर रहे थे उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि राजनीति में योग्यता का पैमाना होना चाहिए संविधान में बहुत संशोधन की आवश्यकता है और हमारा देश चमत्कारों का देश रहा है उन्होंने कहा रामराज्य ही हिंदू राष्ट्र है ढाई हजार साल पहले आदि गुरु शंकराचार्य धर्म का पताका फहराने के लिए जन्म लिया उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा आजकल के आचार्य केवल हिंदू धर्म का प्रचार कर रहे हैं यह बहुत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा सभी धर्म के प्रचार प्रसार करने हेतु स्वतंत्र हैं लेकिन हजारों साल पहले से सनातन धर्म लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है

LEAVE A REPLY