मुम्बई – केकेआर के कप्तान नीतिश राणा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद रहमनुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर की जमकर प्रशंसा की है।
रहमनुल्लाह ने इस मैच में 57 रनों की पारी खेली जबकि शार्दुल ठाकुर ने 68 रन बनाये। राणा ने मैच के बाद कहा, ‘गुरबाज ने अच्छी बल्लेबाजी की और शार्दुल की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इस दौरान रिंकू सिंह ने भी शार्दुल का साथ निभाया।’
राणा ने लेग स्पिनर सुयश शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह दिल्ली का है, उसने शानदार गेंदबाजी की। हम सभी जानते हैं कि सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती कितने शानदार गेंदबाज हैं।
इसके साथ सुयश ने भी अच्छी गेंदबाजी की।’ शार्दुल ठाकुर को को इस मैच में अहम भूमिका निभाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।












