अपनी परंपरागत अमेठी सीट छोड़कर राहुल बाबा ने पराजय स्वीकार कर ली है: CM

0
110

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ग्वालियर पहुंचे यहां उन्होंने सिंधिया के महल जय विलास पैलेस के रानी महल में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्होंने माधवी राजे सिंधिया के निधन पर दुख जताया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के दौरान में पूरे देश के अंदर गया हूं ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए स्वयं आगे आ रही है, हर वर्ग मोदी जी के समर्थन में हैं।

आज मैं दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए गया था, दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था, दिल्ली में हरियाणा में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है, अंतिम दिन चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का जन सैलाब रोड शो में दिखाई दिया यह बताता है कि बीजेपी जीत हासिल कर रही है, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल पर साधा निशान, अखिलेश बाबा और राहुल बाबा दोनों विदेश में पढ़कर आए हैं उनका गठबंधन और उनकी जोड़ी पहले भी जनता ने देखी है, उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट जो राहुल गांधी की परंपरागत सीट हुआ करती थी उस सीट पर भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोनों की जोड़ी अमेठी सीट पर हिम्मत नहीं कर पाई कि राहुल गांधी वहां से पर्चा भरें, जो अपनी परंपरागत सीट छोड़ दे उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके मन में क्या चल रहा है, उन्होंने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है इसलिए वह तमाम भ्रामक बयान दे रहे हैं, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के बहाने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाने पर लिया, उन्होंने कहा इस मामले को किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता जिस मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश की योजनाएं बनती हो वहां पर महिला संसद के साथ बदसलूकी होती है मारपीट होती है लात घूंसे चलते हैं, अमानवीय व्यवहार वहां पर किया जाता है, आम आदमी पार्टी के नेता का कोई बयान नहीं आया और तो और हद तो तब हो गई जब इस इंडि गठबंधन में प्रियंका दीदी हैं, जो कहती थी लड़की हूं लड़ सकती हूं, उनका कोई बयान न आना यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे साफ है कि महिला शक्ति के प्रति इनकी किस प्रकार के विचार हैं यह भी सामने आ गया..उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में हुई अवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा शुरू के दिनों में वहां पर दुगनी संख्या में लोग पहुंच गए, क्योंकि रास्ते सीमित हैं.हमारे चार धाम है वहां पर सीमित कैपेसिटी है, लोग ज्यादा आ गए इसलिए वहां पर जाम की स्थिति निर्मित हुई थी लेकिन अब स्थिति सामान्य है, उन्होंने लोगों से अपील की है कि चार धाम यात्रा पर आने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराए, उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन किए हुए लोग चार धाम पहले ही पहुंच गए,उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है इसलिए देश के लोगों से अपील है कि वह रजिस्ट्रेशन करा कर ही चार धाम यात्रा पर आए।

LEAVE A REPLY