दिनदहाड़े डीबी सिटी से हुए नगदी- गहने चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल,

0
125

DB City में दिनदहाड़े चोरी, रहवासियों में आक्रोश

दिनदहाड़े डीबी सिटी से हुए नगदी- गहने चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल, रहवासी बोले सुरक्षा के नाम पर ली जाती रकम फिर भी लापरवाही

ग्वालियर – शहर की प्रसिद्ध टाउनशिपों में से एक डीबी सिटी में घटी चोरी की वारदात के बाद रहवासी दहशत में आ गए हैं। सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए टाउनशिप के निवासी शुक्रवार को धरने पर बैठ गए, जहां लोगों का कहना था कि सरेआम फ्लैट का ताला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए। लेकिन किसी को कोई भनक नहीं लगी, हालांकि इस मामले में फरियादी की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आपको बता दें कि डीबी सिटी के टू बीएचके ब्लूबेरी लेन के फ्लैट नंबर 805 में कमलदीप पुत्र परमजीत सिंह रहते हैं। उनके रिश्तेदार थ्री बीएचके लेन में रहते हैं जहां कनाडा के रिश्तेदार आए थे ऐसे में कमलदीप की फैमिली वहां थी। लेकिन शाम को जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके फ्लैट का ताला टूटा और घर में रखी नगदी व जेवर गायब मिले। दिनदहाड़े पॉश टाउनशिप में हुई चोरी से प्रबंधन द्वारा लगाई गई सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे हैं जिनकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

दिनदहाड़े सोसाइटी में हुई चोरी के विरोध में टाउनशिप के रहवासी शुक्रवार की सुबह से सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठ गए। जहां लोगों का कहना है बिना फोन कॉल के किसी को अंदर नहीं आने दिया जाए और हर ब्लॉक पर गार्ड के साथ सोसाइटी की सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर करीब तीन घंटे तक रहवासियों का प्रदर्शन जारी रहा।

नाम बड़े दर्शन छोटे
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीबी सिटी में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ी रकम ली जाती है इसके बाद भी सुरक्षा के नाम पर बेहद लापरवाही बरती जाती है । जितने गार्ड सुरक्षा में बताए जाते हैं, उसके आधे भी वहां तैनात भी नहीं रहते हैं ।

LEAVE A REPLY