कैट ने किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान एवं थानों को दिए वायरलेस टेलीफोन
ग्वालियर,
व्यापारी वर्ग हमेशा देने का कार्य करता है चाहे समाज की भलाई की बात हो या शहर की। कैट संस्था सराहनीय कार्य कर रही है, बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य कैट करे। यह बात कलेक्टर ग्वालियर अक्षय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कही।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि मोबाइल फोन थाने से बाहर कही भी ले जाते है, लेकिन टेलीफोन हमेशा थाने में ही रहेगा। जिससे व्यापारी व आम नागरिक आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर आसानी से अपने नजदीकी थाने पर संपर्क कर सकेंगे।
ग्वालियर द्वारा शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आज होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कैट द्वारा ग्वालियर जिले के सभी 38 थानों में वायरलेस टेलीफोन दिए गए। कैट जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कैट कोर टीम सदस्य प्रमोद पहाड़िया के साथ हुई अपहरण की घटना पर त्वरित कार्यवाही करके पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। महामंत्री मनोज चौरसिया ने कहा कि कैट की थाना स्तरीय समिति शीघ्र ही कार्य शुरू करेगी। कैट के म प्र, छ. प्रभारी मुकेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, बिरला हॉस्पिटल के डायरेक्टर गोविंद देवड़ा मंचासीन थे।
इनका हुआ सम्मान
एडिशनल एसपी– राजेश दंडौतिया, गजेंद्र वर्धमान , डॉ ऋषिकेश मीणा, सी.एस.पी.– रत्नेश तोमर, श्री विनायक शुक्ला, संदीप मालवीय, विजय सिंह भदौरिया
टी आई विनय शर्मा एवं शैलेंद्र भार्गव, संजीव नयन शर्मा , निरीक्षक कंट्रोल रूम प्रभाकर पाराशर ।
सराहनीय भूमिका:- पुलिस टीम थाना थाटीपुर-
उनि बलराम मॉंझी, प्रआर. शिवशान्त पाण्डेय, आरक्षक यतेन्द्र राणा, आकाश तोमर, रंजीत गुर्जर, आर. पुष्पेन्द्र, आर. जयहिन्द जादौन, आरक्षक दुर्गेश, आरक्षक राजीव शुक्ला (थाना महाराजपुरा) ।
पुलिस टीम थाना क्राइम बांच-
निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार थाना प्रभारी क्राइम एवं उनकी टीम उनि राहुल सिंह, उनि शिशिर तिवारी, प्रआर. मनीष चौहान, प्रआर. जितेन्द्र बरैया, प्रआर. अनिल गुप्ता, श्री रामबाबू सिंह, आरक्षक रणवीर यादव, आरक्षक राघवेन्द्र भदौरिया, आर. देवव्रत तोमर, आरक्षक रणवीर शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र तुरेले, आरक्षक सोनू प्रजापति, आरक्षक आकाश पाण्डेय, आरक्षक धर्मेन्द्र परमार, आरक्षक हेमन्त चौहान। महेश यादव उप निरीक्षक थाना कोतवाली
कार्यक्रम में कैट के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल जायसवाल, संयुक्त सचिव अमित अरोरा, उपाध्यक्ष एड. जे सी गोयल, सीए मयूर गर्ग, प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता, कार्यालय सचिव मुकेश अग्रवाल, आकेंक्षक हरिओम चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता जैन, रीना गांधी, सीए निधि अग्रवाल, शुशील सुराना, सीए दीपक बाजपेई, अरुण गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य अजय चोपड़ा, गिरीश शर्मा, कार्यसमिति सदस्य शिवकुमार भाटिया, आलोक आहूजा, सुनील जैन, नितिन गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन कैट संयुक्त अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने एवं आभार महामंत्री मनोज चौरसिया ने व्यक्त किया।












