राहुल ऑटोमोबाइल से 2 लाख 88 हजार रुपये एवं अर्जुन मैरिज गार्डन से 1 लाख 29 हजार रुपये का वसूला सम्पत्तिकर 

0
80
ग्वालियर दिनांक 25 जुलाई 2024- नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज जोन 14 अन्तर्गत राहुल ऑटोमोबाइल पर सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही कर 2 लाख 88 हजार रूपये का चेक प्राप्त किया। कार्यवाही के दौरान सीसीओ  सुरेश अहिरवार, सीओ  राकेश कश्यप, भवन अधिकारी पवन शर्मा, एपीटीओ महेन्द्र शर्मा, जेडओ  तनुजा वर्मा, टीसी रघुवीर गुर्जर उपस्थित रहे।
अपर आयुक्त विजय राज ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर संपत्ति कर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगम अमले द्वारा लगातार बडे बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही कर संपत्ति कर वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज जोन 14 अन्तर्गत राहुल ऑटोमोबाइल पर बकाया संपत्ति कर वसूली की कार्यवाही की गई। जिसमें 2 लाख 88 हजार रूपये का सम्पत्तिकर वसूल किया गया।
साथ ही जोन 17 वॉर्ड 38 अर्जुन मैरिज गार्डन से बकाया संपत्ति कर की वसूली करते हुए गार्डन संचालक से 1 लाख 29 हजार 738 रुपए का चेक प्राप्त किया। साथ ही मैरिज गार्डन की नपाई की गई। कार्यवाही के दौरान एई  राजेन्द्र शर्मा, भवन अधिकारी  वीरेंद्र शाक्य, जेडओ सु भारती भगत, एपीटीओ श्री देवेंद्र बुधौलिया, टीसी  लायक सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
इसके साथ ही जेडओ सु सुरूची बंसल, एपीटीओ महेश कुशवाह, टीसी सादाब बेग द्वारा वार्ड 47 अंतर्गत संपत्ति कर वसूली हेतु फील्ड में जाकर बकाया सम्पत्तिकर दाताओं की प्रॉपर्टी चेक कि गयी। साथ ही सम्पत्ति कर विभाग के अमले द्वारा शिवपुरी लिंक रोड स्थित एएसएम हुंडई, किया एवं सिट्रोन शोरूम की नपाई की गई।

LEAVE A REPLY