ग्वालियर – शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित डाक परिसर में रहने वाले एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।वही हजीरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों आग से झुलसी किशोरी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के डाक परिसर निवासी बाबूलाल बाथम 58 साल ने बीती रात खाना खाया और कमरे में सोने चला गया।

सुबह परिजनों को उसका शव कमरे में फांसी पर लटका मिला ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और मृतक के शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है ।पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर दिया है। वहीं हजीरा थाना क्षेत्र के रामनगर लूटपुरा निवासी लक्ष्मी 14 साल पुत्री सत्येंद्र सिंह ने 12 फरवरी को आग लगा ली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












