ग्वालियर विधानसभा में कई सड़कों पर बीचो बीच लगे बिजली के खंभों जिनसे आए दिन हो रही जानलेवा दुर्घटनाएं के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में शमशान रोड से गदाईपुरा होते हुए नहर वाली रोड तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया । सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द इन जानलेवा खंभों को हटाया जाए जिससे आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से जनता को राहत मिल सके।
प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी विकास की बातें करती है। स्मार्ट सिटी की बात करती है , लेकिन आज भी गदाईपुरा और ग्वालियर विधानसभा की कई सड़कों पर बीचोबीच खंबे लगे हुए हैं, जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं । उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही एक बच्ची अपनी शादी वाले दिन अपने परिवार के साथ मेकअप करा कर लौट रही थी , सड़क पर खंबे और अंधेरा होने के कारण उसकी गाड़ी खंभों से टकरा गई जिससे उसकी और उसके पूरे परिवार जनों की जान पर बन आई।
उन्होंने कहा कि मैं कई बार सरकार को अवगत करा चुका हूं । कई बार इन खंभों को हटाए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता के साथ धरने पर बैठ रहा हूं, लेकिन सरकार और सरकार के मंत्री सत्ता के नशे में मदमस्त है। जनता त्रस्त है, भाजपा मस्त है। उन्होंने कहा कि केवल गदाईपुरा नहर रोड पर ही कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार के कानों में कोई जू तक नहीं रहेगी । सुनील ने स्थानीय बिजली मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री जी जब आपने विकास यात्रा निकाली थी तब आपको यह खूनी खंबे नहीं दिखाई दिए थे क्या या फिर आपने केवल विकास यात्रा की नौटंकी की थी ।
उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द यह खंबे और इस रास्ते पर लगी हुई स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं की गई तो कांग्रेस जन आंदोलन करके सरकार के नुमाइंदों को घेरेगी। सुनील ने सरकार के बिजली मंत्री को घेरते हुए कहा जरा आप आए और इस रोड के अंधेरे को ही दूर कर दें फिर आप अपने आप को बिजली और ऊर्जा मंत्री कहलाने का हक रखें ।












