गांव में दिखा तेंदुआ , लोगों में दहशत

0
95

ग्वालियर – शहर के पुरानी छावनी इलाके में तेंदुआ देखा गया है। खेतों में घूम रहे तेंदुए का वीडियो एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव में दहशत है। साथ ही गांव की मस्जिद में लगे एनाउंसमेंट सिस्टम की मदद से गांव के लोगों को एनाउंसमेंट कर अलर्ट किया जा रहा है।
गांव के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दे दी है। । फिलहाल तेंदुए का अभी कुछ पता नहीं चल रहा है फॉरेस्ट विभाग की तलाश जारी है।

 गांव में दिखा तेंदुआ , लोगों में दहशत

शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित बन चौकी भीलपुरा के अंतर्गत सिगोरा गांव में रविवार शाम 5 बजे खेतों में एक तेंदुआ देखे जाने की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेतों में तेंदुआ घूमने का है यह वीडियो गांव में ही रहने वाले एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गांव के लोगांे को अलर्ट करनेे के लिए गांव की मस्जिद में लगे माइक सिस्टम से एनाउंसमेंट किया गया कि वह शाम के बाद घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना बहुत जरुरी है तो अकेले न जाएं तीन से चार लोगों के समूह में जाएं। साथ ही हाथ में डंडे, कुल्हाड़ी व अन्य हथियार जरुर रखें। वन विभाग के अफसरों को जैसे ही पता लगा कि पुरानी छावनी, सिगोरा गांव में तेंदुआ देखा गया है। इसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग की टीम ने एक्सपर्ट को साथ लेकर तेंदुआ की तलाश में सर्चिंग शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY