नवजात शिशु मृत्यदर कम करने के लिए फैसिलिटी बेस्ड न्यूबर्न केयर ट्रेनिंग का आयोजन

0
97

ग्वालियर – नवजात शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बाल एवम शिशुरोग विभाग गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में चार दिवसीय ट्रेनिंग फैसिलिटी बेस्ड न्यूबॉर्न ट्रेनिंग का आयोजन किया गया । मास्टर ट्रेनर एवं एस एन सी यू कमला राजा अस्पताल के इंचार्ज प्रोफेसर डॉ रवि अम्बे द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण एन एच एम भोपाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ आर के चतुर्वेदी एवं विभागाध्यक्ष बालरोग विभाग डॉ अजय गौर के सहयोग से संपन्न हुआ l

फैसिलिटी बेस्ड न्यूबॉर्न केयर ट्रेनिंग कार्यक्रम में अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, दतिया , गुना , मुरैना, पन्ना , राजगढ़, श्योपुर, टीकमगढ़ एवं मुरार जिला एस एन सी यू के 22 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए l प्रशिक्षण में नवजात शिशु के जन्म के समय रिससिटेशन (संजीवन प्रक्रिया) , कंगारू मातृत्व सुरक्षा, कम वजन के नवजात शिशुओं की देखभाल, एस एन सी यू के चिकित्सा उपकरणों जैसे रेडियंट वार्मर, फोटोथेरेपी, सिरिंज पंप, ऑक्सीजन डिलीवरी डिवाइस, सीपैप का प्रशिथार्थियो को हैंड्स ऑन करवाया गया l मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के मॉड्यूल आधारित ट्रेनिंग में रोलप्ले, वीडियो डिमॉन्सट्रेशन, हैंड्स ऑन , एस एन सी यू विजिट एवं केस डिस्कशन के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई l

ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर डॉ रवि अम्बे, डॉ अवधेश वर्मा, डॉ बुद्ध प्रिय सम्राट एवं डॉ दीपक वर्मा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया l

LEAVE A REPLY