मिट्टी के अवैध उत्खनन में लिप्त एक जेसीबी और तीन ट्रेक्टर जब्त

0
67

एक डम्फर भी पकड़ा ग्वालियर  जिले में खनिज पदार्थों के साथ-साथ मिट्टी के अवैध उत्खनन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में राजस्व, खनिज व पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरोल थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर एक जेसीबी व तीन ट्रेक्टर जब्त किए हैं।

इसी तरह पुलिस थाना उटीला क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डम्फर जब्त किया गया है। इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

LEAVE A REPLY