जेयू: गालव सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 29 को

0
106

ग्वालियर। केंद्रीय ग्रंथालय जीवाजी विश्वविद्यालय एवं मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा के उन्नयन एवं विकास में पुस्तकालयों का योगदान” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 29 जुलाई सोमवार को सुबह 10:30 बजे गालव सभागार में किया जाएगा।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल के संचालक अशोक कडेल, विशिष्ट अतिथि आई.आई.टी.टी.एम. ग्वालियर के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा, शिक्षाविद् एवं मानस मर्मज्ञ डॉ. उमाशंकर पचौरी , मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा से ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. यूसी शर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं अध्यक्षता जेयू के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी करेंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव प्रो. हेमंत शर्मा एवं पीआरओ डॉ विमलेन्द्र सिंह राठौर ने दी।

LEAVE A REPLY