ग्वालियर – शहर की बहोडा़पुर पुलिस ने एक विवाहित युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।पता चला है कि 26 साल की यह युवती दलित परिवार से ताल्लुक रखती है।
यह युवती तीन दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। इसे जनकगंज थाना क्षेत्र के भूरे बाबा की बस्ती में रहने वाला कपिल कुशवाह नामक युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। युवती को कपिल ने 22 और 23 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर में पीर बाबा की दरगाह के पास एक खाली मकान में रखा। वहां उसके साथ कपिल कुशवाह ने डरा धमकाकर और मारपीट करके दो दिनों तक दुष्कर्म किया।
पीडित युवती मोती झील के पास में रहती है ।कपिल कुशवाह के चंगुल से छूटकर युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई ।इसके बाद पति-पत्नी कपिल कुशवाह के खिलाफ शिकायत करने बहोडा़पुर थाने पहुंचे जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न दुष्कर्म मारने पीटने और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी कपिल कुशवाह भूमिगत हो गया है ।पुलिस उसकी सर गर्मी से तलाश कर रही है युवती का पुलिस ने मेडिकल भी कराया है।












