ग्वालियर – कमाल है अब लड़कियां भी चोरी करने निकलने लगी है। दो दिन पहले हुई गैराज में चोरी की घटना के बाद पीडि़त ने यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दंग रह गए, क्योंकि वारदात को अंजाम देने वाला चोर युवक नहीं बल्कि एक लड़की है।
वारदात थाटीपुर थाना क्षेत्र के हिन्द गैराज की है। घटना पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
गेंडे वाली सड़क निवासी मोनू उर्फ मजहर खान पुत्र छोटे खान गैराज संचालक है और उनका थाटीपुर थाना क्षेत्र के सचिन तेन्दूलकर मार्ग पर हिन्द गैराज है। बुघवार की सुबह जब गैराज पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा दिखा तो उन्हें शंका हुई है
और उन्होंने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दंग रह गए, क्योकि वारदात को अंजाम एक युवती दे रही थी। तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया।












