चुनाव का पर्व – देश का गर्व
लोकसभा निर्वाचन 2024
ग्वालियर – ग्वालियर शहर के समस्त ऐसे व्यवसायी, भवन स्वामी, होटल, मैरिज गार्डन, विस्फोटक, बहुमंजिला इमारतें आदि जो कि अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण न होने के संबंध में 40 संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधितों द्वारा यदि 7 दिवस के अंदर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण कर फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट हेतु तत्काल ऑडिट नहीं कराया जाता है और कोई घटना घटित होती है तो संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शील कर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
अधीक्षण यंत्री डॉ अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार अग्नि के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाने पर विभिन्न संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें तानसेन नगर इंडस्ट्री एरिया में वर्मा गैस एजेंसी, मानिक विलास कॉलोनी में होटल ग्रेस, स्टेशन बजरिया में होटल सफारी, पडाव में होटल कृष्णा, स्टेशन बजरिया में होटल इंडियन कॉफी हाउस, रॉक्सी टॉकीज के पास में होटल महाराजा, पटेल नगर सिटी सेंटर में होटल सिलवर, मोतीमहल रोड सिंधिया कन्या स्कूल के सामने परम फूड कंपलेक्स, ट्रांसपोर्ट नगर में औषधि निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर में बंसल कैमीकल, गीता कॉलोनी दाल बाजार में मैसर्स जीएलआर रियल स्टेट प्रा.लि. राजेन्द्र गोयल आ. बीडी गांगिल, 44 मुरार गोले का मंदिर ग्वालियर स्थल गोसपुरा के सर्वे क्र. 1469 एवं 1650 में मैसर्स सनराईज बिल्डकॉन पार्टनर योगेश खण्डेलवाल, गोले का मंदिर ग्वालियर ओहदपुर के सर्वे क्र. 67 कुल रकवा 3546 वर्ग मीटर में मैसर्स यशोदा गृह निर्माण सहकारी समिति मर्या.
संचालक कुलदीप पुत्र रामस्नेही, घासमंडी ग्वालियर में मैसर्स ग्लेक्सी बिल्डर पार्टनर दर्शन पाठक पुत्र बाबूलाल, जवाहर कॉलोनी ग्वालियर स्थल कोटा के सर्वे क्रमंाक 688 का अंश भाग रकवा 2125.44 वर्ग मीटर में राजेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रोशनी घर रोड ग्वालियर म.प्र. स्थल बहोडापुर के सर्वे क्रमांक 227 से 230 और 234 से 238 तक रकवा 5920 वर्गमीटर में अजय शर्मा पुत्र शांति प्रकाश शर्मा आदि, गुडा 13 बटालियन के पास में ओम शंाति वाटिका, दर्जी ओली लश्कर में हरीराम पैलेस, रीजेन्सी गार्डन झांसी रोड में मनोज कुशवाह, मायरा गार्डन झांसी रोड में नरेश खंडेलवाल, गुडा गुडी का नाक मंे डोंगर मैरिज गार्डन, शिवपुरी लिंक रोड में इंजॉय मैरिज गार्डन, फ्रूट मंडी के पास एबीरोड में कृष्णा मैरिज गार्डन, मथुरा मैरिज गार्डन एबी रोड धर्मेन्द्र राजपूत, एबी रोड पर बालाजी गार्डन एवं श्रषिराज महल गार्डन, राजबाडा बाग लश्कर में सुविनायक मंगल कार्यालय होटल, एबी रोड पर गोयल वाटिका, सिकंदर कम्पू पर मंगल वाटिका, कदम साहब का बाडा माधोगंज लश्कर में राधाकृष्ण गार्डन, सिकंदर कम्पू लश्कर में कुशवाह मैरिज गार्डन एवं विवाह मैरिज गार्डन, एबी रोड लश्कर पर जेएमडी मैरिज गार्डन, समाधिया कॉलोनी में संतोष वाटिका, सिकंदर कम्पू पर शंाति गार्डन, समाधिया कॉलोनी में राम वाटिका, नई सडक पर तेरापंथी धर्मशाला, धर्मशाला खासगी बाजार में खंडेलवाल वैश्य, महाराज बाडा पर सिंधी धर्मशाला, एबी रोड पर कुशवाह गार्डन एवं तुलसी मैरिज गार्डन को नोटिस जारी किया गया।












