महिला की गला घोंटकर हत्या, पति का आरोप, प्रेमी ने की हत्या

0
174

ग्वालियर, पति से अलग बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही महिला की ग्वालियर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह अज्ञात है। मृतका के पति का आरोप है कि महिला को उसके पुरुष मित्र ने मौत के घाट उतारा है। वहीं पुलिस ने महिला के पुरुष मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित शील नगर में रीना भदौरिया के मकान में रहती थी। रीना के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे व एक बेटी शामिल है। एक बेटा और एक बेटी अपनी नानी के घर भिंड गए हुए थे। जबकि छोटा बेटा फैक्ट्री में काम करता है। पति दशरथ भदौरिया भिंड के उमरी गांव का रहने वाला है। रात को जब छोटा बेटा फैक्ट्री से लौटा तो सुरेंद्र धाकड़ ने रीना के साथ घर पर था। उसने रीना के बेटे को दस रुपए देकर किसी काम से एक दुकान तक भेजा था। वापस वह घर आया तो रीना का शव संदिग्ध हालात में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

पेशे से किसान है

रविवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शव का मुआयना किया। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को रीना के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। रीना के पति दशरथ भदौरिया का आरोप है कि रीना की हत्या उसके पुरुष मित्र सुरेंद्र धाकड़ ने की है। दशरथ का कहना है कि वह पेशे से किसान है भिंड स्थित उमरी गांव में रहता है तथा कल ही कांवर भरकर आया है। दशरथ का दावा है कि रीना पिछले पांच छह महीने से सुरेंद्र धाकड़ के साथ रह रही है। फिलहाल हत्या की वजह और हत्यारा दोनों ही अज्ञात हैं। पुलिस ने रीना के पुरुष मित्र सुरेंद्र धाकड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्दी ही रीना के हत्यारे और हत्या की वजह का खुलासा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY