नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने किया सम्मान एवं दीं शुभकामनायें

0
58

ग्वालियर के खेल प्रेमियों के लिये गर्व का विषय है। शहर के उदयीमान मुक्केबाज (बॉक्सर) प्रिंस यादव का चयन स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा रोहतक हरियाणा में संचालित देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुआ है। इस संस्था के‍ लिये चयनित होने वाले प्रिंस यादव मध्यप्रदेश के पहले बॉक्सर हैं। प्रिंस यादव नगर निगम ग्वालियर के खेल प्रसाल के खिलाड़ी हैं। उन्होंने सब जूनियर, स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सहित प्रदेश व राष्ट्र स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर व ब्राँज मैडल हासिल कर ग्वालियर का नाम रोशन किया है। साई में चयन होने पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित उनके कोच एवं शहर के
खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने प्रिंस का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उन्हें स्मृति
चिन्ह भी प्रदान किया। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
की तथा नगर निगम की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सन् 2020, प्रिंस यादव की उम्र 10 वर्ष थी तब से एकलव्य खेल परिसर के बॉक्सिंग रिंग में कोच श्री संतोष अर्गल के अंडर में कोचिंग लेना प्रारंभ किया। वित्तीय स्तिथि ठीक न होने के कारण और सीखने की लगन एकलव्य खेल परिसर के कोच संतोष अर्गल ने बॉक्सिंग किट उपलब्ध करायी जिससे प्रिंस की ट्रेनिंग जारी रही। परिवार की वित्तीय स्तिथि ठीक न होने के कारण प्रिंस यादव को एकलव्य खेल परिसर मैं बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी सहायक नोडल खेल अधिकारी द्वारा खेलने के लिए  बिना फ़ीस के उपलब्ध करवायी गई जिससे उसके खेल में निरंतर निखार आया। प्रिंस की माताजी जो कि गृहिणी हैं, पिताजी श्री सुरजीत यादव जो कि पहलवानी करते थे और उसका एक भाई है जो परिवार का एक मात्र मध्यम है घर की व्यवस्था के लिये। प्रिंस यादव का चयन स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नैशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE), रोहतक (हरियाणा) में हुआ, जिसमें प्रिंस यादव मध्य प्रदेश का पहला बॉक्सर खिलाड़ी है। साईं सेंटर द्वारा प्रिंस यादव को रहना, खाना, बॉक्सिंग किट, A क्लास बॉक्सिंग ट्रेनिंग के साथ पढ़ाई का भी खर्चा संस्था वहन करेगी। ⁠
उपलब्धियाँ SGFI सब-जूनियर स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट, SGFI स्कूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में
प्रतिनिधित्व, ओपन सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप ब्रोंज मेडलिस्ट, CBSE वेस्ट
जोन चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट एवं CBSE राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया।

LEAVE A REPLY