तीन संपत्तिकर उपायुक्त के साथ ही कम वसूली करने वाले कर संग्रहको का रोका वेतन
ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष काम रसीद जारी करने एवं कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की तथा 3 संपत्ति कर उपायुक्त के साथ ही वसूली में लापरवाही करने वाले कर संग्रहको का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से संपत्ति कर वसूली की समीक्षा की तथा पिछले वर्ष के मुकाबले कम वसूली करने वाले सभी कर संग्रहको एवं सहायक संपत्तिकर अधिकारी व उपायुक्त से बात की तथा वसूली के लक्ष्य में पीछे रहने के साथ ही पिछले साल के मुकाबले कम रसीद जारी करने पर काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ए पी एस भदौरिया, उत्तम जखनिया एवं अनिल दुबे के साथ ही कम वसूली करने वाले कुछ कर संग्रहको के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर की वसूली 79 करोड रुपए हुई है, जबकि लक्ष्य 150 करोड़ का है।












