कैट का अधिवक्ता सम्मान समारोह 14 अप्रैल को, सांसद विवेक तन्खा मुख्य अतिथि होंगे

0
203

-सिब्बल बर्चुअल रूप से सम्बोधित करेंगे

– म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद के महाधिवक्ता का होगा सम्मान

ग्वालियर  –  कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा राज्यसभा सांसद एवं सुप्रिम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तन्खा के मुख्य अतिथ्य में ’’अधिवक्ता सम्मान समारोह’’ 14 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे होटल सेन्ट्रल पार्क सिटी सेंटर में आयोजित किया गया है। कैट के ग्वालियर जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी एवं महामंत्री मनोज चौरसिया ने बताया कि ग्वालियर के लिये यह गौरव की बात है कि पहली बार म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद में अध्यक्ष के रूप में प्रेमसिंह भदौरिया निर्वाचित हुये हैं।

अतः कैट म.प्र. के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह को राज्यसभा सांसद एवं सुप्रिम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक श्री कपिल सिब्बल बर्चुअल रूप से सम्बोधित करेंगे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता कैट के स्टेट कोर्डिनेटर लीगल सेल राजीव शर्मा एडवोकेट करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में म.प्र.शासन के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम संयोजक क्रान्ती प्रकाश मिलन एडवोकेट एवं जे. सी. गोयल एडवोकेट ने बताया कि म.प्र.शासन द्वारा अभी हाल ही में नियुक्त किये गये अतिरिक्त महाधिवक्ता अंकुर मोदी, एमपीएस रधुवंशी, विवेक खेडकर, राजेश शुक्ला, रोहित मिश्रा का भी सम्मान किया जायेगा। कैट पदाधिकारियों ने कैट के सदस्यों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढाये।

 

LEAVE A REPLY