अमृतसर – अमृतपाल सिंह के खिलाफ सर्च पंजाब में ऑपरेशन जारी है। इसी बीच सरकार ने पंजाब के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी है कि उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल का अकाउंट अभी भी चल रहा है। गौरतलब है कि सांसद सिमरनजीत सिंह मान शुरू से ही खुले तौर पर अमृतपाल सिंह समर्थन करते आए हैं। 3 दिन से अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर केंद्र ने नजर रखे है। अमृतपाल के समर्थको पर शिकंजा कसा जा रहा है और समर्थको के सोशल मीडिया अकाउंट बैन किए जा रहे हैं।








