अमृतसर – फिर से पंजाब भर में इंटरनेट, मोबाइल एसएमएस व डोंगल सर्विस पर लगीं पाबंदी बढ़ा दी गयी है। अब कल दोपहर बारह बजे तक इंटरनेट फिर से बंद रहेगा।

इससे पहले आज दोपहर 12 बजे तक इन सेवाओं को बंद किया गया था। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पूरे पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद की गई है जिससे राज्य का माहौल खराब न हो। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पिछले दिनों कहा था कि जो भी झूठी अफवाहें फैलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस ने कहा कि जो भी झूठी अफवाहों में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।








