सांसद शेजवलकर ने किया ग्रामीण अंचल का दौरा

0
85

धूमेश्‍वर धाम पहुंचकर किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण
शनिवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने धूमेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शंकर के दर्शन कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्‍यक्ष ग्रामीण कोशल शर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रद्युम्न पटेल, सहित बडी संख्‍या में भाजपा नेतागण साथ थे।
इसके उपरांत सांसद शेजवलकर ने पिछोर मंडल के ग्राम गतारी पहुंचकर जनसंघ के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय चित्र सिंह पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए इसी तारतम्य में जनकपुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव जी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की एवं पिछोर नगर में वरिष्ठ शिक्षक मुकेश शर्मा जी की धर्मपत्नी सरोज शर्मा जी के निधन पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं तीनों परिवारों को सांत्वना दी । इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रद्युम्न पटेल, पिछोर भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु परसेडिया, सरनाम यादव, भगवान लाल बघेल, बृजमोहन मुद्गल, सरपंच उमाशंकर परिहार, सौरव शर्मा, राजू खटीक, सुनील पालिया, प्रभाकर शर्मा अजय राम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY