ग्वालियर 02 अक्टूबर 2024/ जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट 3 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। सिलावट इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सिलावट ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री सिलावट 3 अक्टूबर को प्रात: लगभग 9.15 बजे जिला चिकित्सालय मुरार का निरीक्षण करने पहुँचेंगे। इसके बाद जनपद पंचायत मुरार के ग्राम गोबई पहुँचकर अतिवर्षा से प्रभावित लोगों से चर्चा करेंगे। साथ ही राहत राशि वितरण की वस्तुस्थिति जानेंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट गोबई से दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुँचकर अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में सोयाबीन उपार्जन तथा खाद-बीज उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की जायेगी। सिलावट अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायंकाल 7.50 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचकर रतलाम-भिण्ड एक्सप्रेस द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।
Home मध्य प्रदेश ग्वालियर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 3 अक्टूबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में...












