रैली, मानव श्रृंखला व शपथ के माध्यम से दिया मतदान करने का संदेश 

0
57
चुनाव का पर्व, देश का गर्व 
लोकसभा निर्वाचन-2024 
नई सड़क क्षेत्र में राजस्व एवं महिला बाल विकास विभाग के शासकीय सेवकों ने निकाली रैली 
ग्वालियर   –  लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण के अंतर्गत रैली एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से क्षेत्रीय मतदाताओं से आगामी 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
हनुमान चौराहा व माधव कॉलेज होते हुए यह मतदाता जागरूकता रैली नई सड़क तक निकाली गई। रैली में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक व आंनगाबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” जैसे नारे लगाते हुए रैली आगे बढ़ी। रैली के साथ-साथ इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही सभी को प्रजातांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।
इस आयोजन में नायब तहसीलदार  रमाशंकर सिंह व बाल विकास परियोजना अधिकारी मती दीपिका सहित राजस्व व महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
“सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो”

LEAVE A REPLY