मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर में पहुंचे अनेक हितग्राही

0
147

ग्वालियर –  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 10 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। जिसके तहत आमनागरिकों की समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 5 मई से 12 मई तक विभिन्न क्षेत्रों में केम्प का आयोजन किया जा रहा है।

आज शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 बहोडापुर, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 2 नौमहला एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 लूटपुरा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया इन शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने उपस्थित होकर अपने आवेदन जमा कराए।

अपर आयुक्त  आरके वास्तव ने शिविर स्थल पर जाकर निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों का कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉक्टर प्रदीप वास्तव,  सोहन मुसलगांवकर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर आयुक्त  आरके वास्तव ने बताया कि कल दिनांक 6 मई को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 तानसेन नगर, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 5 कांचमील एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 डफरन सराय पडाव, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 7अ जेल रोड मेंटल हॉस्पिटल एवं क्षेत्रीय कार्यलय क्रमांक 7ब भेंस मंडी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY